- Hindi News
- जिले में 183 स्कूलों में उत्कर्ष योजना लागू
जिले में 183 स्कूलों में उत्कर्ष योजना लागू
डूंगरपुर| मुख्यमंत्रीकी अनुशंषा के बाद उदयपुर संभाग के सभी छ: जिलों में लागू की गई उत्कर्ष योजना की प्रभावी क्रियान्विति को लेकर सोमवार को कार्यशाला आयोजित हुई। एमबी कॉलेज सभागार में हुई कार्यशाला में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 183 संस्थाप्रधानों की मौजूदगी में जिला शिक्षाधिकारी हरिप्रकाश डिंडोर के सानिध्य में हुई। अध्यक्षता योगेशचंद्र रोत ने की। बीएड कालेज के प्राचार्य कामेश और संस्था के सचिव कपिल आनंद विशिष्ठ अतिथि थे।