पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के 24, कांग्रेस के 9 उपजिला प्रमुख

भाजपा के 24, कांग्रेस के 9 उपजिला प्रमुख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपजिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा रविवार को संभली हुई नजर आई। 24 उप जिला प्रमुख बनाने में कामयाबी हािसल की। कांग्रेस केवल उपजिला प्रमुख के 9 पद ही ले पाई। उल्लेखनीय है कि भाजपा बहुमत के बावजूद अलवर और नागौर में अपना जिला प्रमुख नहीं बनवा सकी थी। भाजपा 33 में से 21 जिला प्रमुख ही बनवा पाई थी। जयपुर में मोहनलाल शर्मा उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश में 25 पुरुष और 8 महिला उप जिला प्रमुख चुनी गईं।



जबकि 18 जिला प्रमुख चुनी गई थीं।

जिला परिषद : जिला प्रमुख : पार्टी

अजमेर : टीकम चंद चौधरी : भाजपा

अलवर : रमन गुलाटी : भाजपा

बांसवाड़ा : संगीता : कांग्रेस

बारां : राजकुमार : भाजपा

बाड़मेर : सोहनलाल : कांग्रेस

भरतपुर : सुनीता देवी : भाजपा

भीलवाड़ा : रामचंद्र सेन : भाजपा

बीकानेर : इंदु देवी : कांग्रेस

बूंदी : सत्येंद्र : कांग्रेस

चित्तौडगढ : पिंकी अहीर : भाजपा

चूरू : सुरेंद्र सिंह : भाजपा

दौसा : सीताराम : कांग्रेस

धौलपुर : गिरीश कुमारी : भाजपा

डूंगरपुर : मनीलाल : भाजपा

गंगानगर : नक्षत्र सिंह : भाजपा

हनुमानगढ़ : रोशनलाल : भाजपा

जयपुर : मोहनलाल शर्मा : भाजपा

जैसलमेर : उम्मेद सिंह : कांग्रेस

जालौर : गिरधर कंवर : भाजपा

झालावाड़ : भाग चंद : भाजपा

झुंझुनूं : बनवारीलाल सैनी : भाजपा

जोधपुर : गोपाराम : भाजपा

करौली : मिथिलेश कुमारी : कांग्रेस

कोटा : मनोरंजन मनोज : कांग्रेस

नागौर : रमेश चंद : भाजपा

पाली : नवल किशोर : भाजपा

प्रतापगढ़ : आशीष : भाजपा

राजसमंद : सफलता : भाजपा

सवाई माधोपुर : श्योपाल : कांग्रेस

सीकर : शोभा सिंह : भाजपा

सिरोही : कानाराम : भाजपा

टोंक : अवधेश शर्मा : भाजपा

उदयपुर : सुंदरलाल भानावत : भाजपा