पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम बदला, शीतलहर और ठिठुरन कम होने से थमेगा स्वाइन फ्लू का संक्रमण

मौसम बदला, शीतलहर और ठिठुरन कम होने से थमेगा स्वाइन फ्लू का संक्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर | पिछले48 घंटों से मौसम में बदलाव गया है। दिन का तापमान बढ़ा है और रातें भी कम सर्द हुई है। रविवार को शीतलहर और ठिठुरन से राहत मिली। दोपहर एक बजे तक गर्मी का असर दिखना शुरू हुआ। शाम के समय भी सर्दी का प्रभाव कम ही रहा। रविवार दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 24 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी पिछले सप्ताह के मुकाबले 5 डिग्री तक बढ़ा है। सीएमएचओ डॉ. राजेश सरैया ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ गर्मी का दौर शुरू हो गया है। गर्मी में सर्दी के मुकाबले संक्रमण कम फैलता है और ऐसे में मौसमी बीमारी का असर भी कम पड़ेगा। संक्रमण से बचाव का यह उपयुक्त समय है। उनकी राय में अब बस एहतियात बरतने की जरूरत है।