- Hindi News
- हजरत अब्दुल हफीज साहब उर्फ मस्ताना बाबा का तीन दिवसीय उर्स 12 से
हजरत अब्दुल हफीज साहब उर्फ मस्ताना बाबा का तीन दिवसीय उर्स 12 से
डूंगरपुर | हजरतअब्दुल हफीज साहब उर्फ मस्ताना बाबा का तीन दिवसीय उर्स 12 फरवरी को दरगाह परिसर में होगा। कमेटी के अल्लाह नूर मंसूरी ने बताया कि उर्स के पहले दिन परचम कुशाई होगी। कुरान ख्वानी और रात को मिलाद शरीफ होगी। दूसरे दिन शुक्रवार रात को कव्वाली का आयोजन होगा। फिरोजाबाद के मशहूर कव्वाल अनवर शाबरी का मुकाबला जावरा के युसुफ फारुक साबरी से होगा। उर्स के अंतिम दिन अलसुबह कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक न्याज का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे सीरत कमेटी से चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न मार्ग से होता हुआ दरगाह परिसर पहुंचेगा।