- Hindi News
- जरूरतमंदों को एमएमबी ग्रुप एक महीने का राशन वितरण करेगा
जरूरतमंदों को एमएमबी ग्रुप एक महीने का राशन वितरण करेगा
डूंगरपुर |मस्तान बाबाके 21वें उर्स के अवसर पर एमएमबी ग्रुप की ओर से गरीब परिवारों को एक माह का राशन वितरण किया जाएगा। एमएमबी ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा के उर्स की पूर्व संध्या पर 11 फरवरी को एमएमबी ग्रुप के कार्यालय में दोपहर 3 बजे से जरूरतमंदों को राशन वितरण किया जाएगा। इसके अगले दिन 12 फरवरी अस्पताल में रक्तदान किया जाएगा और तपस के बच्चों को फल वितरण किया जाएगा। मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा की याद में हर साल ग्रुप सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों का करता रहता है।