- Hindi News
- वस्सी गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 148 रोगियों की हुई जांच
वस्सी गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 148 रोगियों की हुई जांच
डूंगरपुर | हृदयसंस्थान और राम चिकित्सालय के सानिध्य में वस्सी गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। कैंप प्रभारी गीतेश पंड्या ने बताया कि स्कूल में आयोजित शिविर में राम चिकित्सालय के डॉ. पुष्पराज पाटील, डॉ. नितिन चौधरी, डॉॅॅ. आशीष पटेल, संस्था के बीके सोमपुरा के सहयोग से शिविर हुआ। जिसमें 148 रोगियों का इलाज किया गया। शिविर में गांव के प्रबुद्धजन मानजी कटारा, देवराम पंड्या, नारायण सुथार, शांतिलाल जैन सहित ग्रामीण मौजूद थे।