पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यंग आइडियास टेलेंट हंट में उमड़े कलाकार

यंग आइडियास टेलेंट हंट में उमड़े कलाकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंबरऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा है कि वागड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें मंच देने की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। गुप्ता रविवार को वीकेबी कन्या महाविद्यालय में एप्पल एनिमेशन कम्प्यूटर संस्थान की ओर से आयोजित यंग आईडिया टेलेन्ट हन्ट आर्टस कॉम्पिटिशन के समापन समारोह में तौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर गुप्ता ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले समस्त कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिले में इस प्रकार के आयोजन करनी वाली संस्था को वे व्यक्तिगत रूप से सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य दीपक शाह ने की जबकि विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) गटुलाल अहारी थे। समारोह में अतिथियों का स्वागत एप्पल एनीमेशन के निदेशक हार्दिक द्विवेदी ने किया।&ठ्ठड्ढह्यश्च; संचालन धीरज टेलर आरजे प्रतिक्षा दवे ने किया जबकि आभार प्रदर्शन मयूर जैन ने व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में प्राप्त 700 से अधिक प्रविष्टियों में चयनित 200 कलाकारों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य निर्णायक चित्रकारअभिलाषा भावसार और निर्णायक फोटोग्राफर कनिष्क श्रीमाल हार्दिक द्विवेदी ने थे। प्रतियोगिता के तहत पेन्टिंग में वर्ग में प्रथम स्थान पर अभिरूप भावसार, द्वितीय पर संस्कार शर्मा और तृतीय पर मिहीका दोसी, वर्ग बी में प्रथम अमिशा डामोर, द्वितीय श्रुति अहाड़ा, तृतीय किंजल कलाल, वर्ग सी में प्रथम अशोक प्रजापत, द्वितीय सृष्टि जैन, तृतीय दिव्यानी यादव रही। क्राफ्ट में प्रथम स्थान पर निधि खोखर, द्वितीय जारा अहमद और तृतीय हेमिल पंवार रहे। इसके अलावा काव्या पंचाल, ध्रुवि कंसारा, ओमी श्रीमाल, पूर्वी डामोर, नायाब बानो सहित 40 श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार में चयनित किया गया।

टेलेंट हंट प्रतियोगिता में विजेता कलाकारों के साथ मुख्य अतिथि केके गुप्ता।