पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगरपुर पर बनी कलाकृतियां सजेंगी मुंबई की कला प्रदर्शनी में

डूंगरपुर पर बनी कलाकृतियां सजेंगी मुंबई की कला प्रदर्शनी में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोसायटीके सदस्य वर्ष में एक बार बैठक करते हैं। जिसमें देश के किसी एक शहर को आर्ट के लिए चुनते हैं। चित्रकार विजय आचरेकर ने अपने सदस्यों को डूंगरपुर के बारे में बताया था। उनका कहना था कि आर्ट के लिए डूंगरपुर की भौगोलिक स्थिति काफी अच्छी है। इसके बाद सदस्यों ने इस बार डूंगरपुर आने का निर्णय लिया। इससे पहले सोसायटी के सदस्य राजस्थान में जोधपुर पर काम कर चुके हैं।

येबड़े कलाकार आए डूंगरपुर

विठ्ठलहीरे, नरेंद्र पांवरकर, आनंद महाजन, विजय आचरेकर, स्नेहल पागे, श्रीकांत जादव, डॉ. नैने सहित कई आर्टिस्ट डूंगरपुर आए हुए हैं। ये कलाकार वाटर पेंटिंग, पेन पेंटिंग, एक्रेलिक पेंटिंग ऑयल पेंटिंग, स्क्रेच से डूंगरपुर को कैनवास पर उतार रहे हैं। आचरेकर ने बताया कि सप्ताहभर में ऐतिहासिक दृष्टि से पैलेस, अरथूना (बांसवाड़ा), हरेभरे क्षेत्र की पेंटिंग करेंगे।

ऐसेजुड़ सकते हैं डूंगरपुर के कलाप्रेमी

इसदल के साथ डूंगरपुर का कोई भी कलाप्रेमी जुड़कर काम कर सकता है। दल के आचरेकर ने बताया कि डूंगरपुर का कोई भी कलाप्रेमी उनके दल के सदस्यों से मिल सकता और अपना आइडिया शेयर कर सकता है। उनके साथ जुड़कर कला और कल्चर के क्षेत्र में काम कर सकता है।

पुराने शहर में आर्टिस्ट कैनवास पर चित्रकारी करते हुए। माणक चौक में पुराने भवन को कैनवास में उतारते हुए विदेशी कलाकार।