पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्चे मन से इबादत करने की दी सीख

सच्चे मन से इबादत करने की दी सीख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| जश्नेगौसे आजम के दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन रजा गौसिया कमेटी के संयोजन में शनिवार रात सीरत कमेटी के पास शनिवार रात मिलाद हुई।

बिहार से आए मौलाना मुक्तदीर खान ने तकरीर में कहा कि साफ मन से की गई इबादत वतन में खुशहाली लाती है। समाज के हर शख्स की जिम्मेदारी है कि वह इंसानियत के खिलाफ हो रही गतिविधियों से दूर रहे। उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि किसी के गलत कामों के कारण इंसानियत शर्मसार नहीं होने दें। यदि सच्चे मन से इबादत करते हैं तो हम गलत रास्ते पर नहीं चलेंगे। विशिष्ट अतिथि मौलाना कारी अब्दुल कादिर साहब, नायब शहर काजी मौलाना इरफान साहब, मौलाना अकबर अकबरी साहब, मौलाना रिजवान साहब, हाफिज अब्दुल हलीम नूरी, मौलाना फिरोज आलम साहब, मौलाना निजामुद्दीन साहब, मौलाना मेहराज खान साहब, मौलाना उस्मान, मौलाना आफताब ने भी वतन परस्ति अमन का पैगाम दिया।