पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के आरोपियों को 11 तक रिमांड पर सौंपा

लूट के आरोपियों को 11 तक रिमांड पर सौंपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| दोमहीने पहले कलेक्ट्री में आयोजना विभाग के स्टेनोग्राफर से हुई लूट के मामले के चारों आरोपियों का रिमांड अब 11 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

सीआई गजेंद्रसिंह राव ने बताया कि लूट के मामले में आरोपी जावर माइंस नेवा तलाई उदयपुर निवासी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र धनपाल माल, बिलख केशरियाजी उदयपुर निवासी जसवंत उर्फ जीवा पुत्र लखमा अहारी मीणा, दधालिया सबलपुर मोड़ासा गुजरात निवासी नैनेश उर्फ पप्पू उर्फ चाइना उर्फ सर्किट पुत्र चिमन उर्फ सोमा मोडिया और सारोली बावलवाड़ा उदयपुर निवासी प्रकाश उर्फ सुनील पुत्र संग्रामसिंह लठा को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां से चारों को पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के खुलासे का प्रयास कर रही है। वहीं, शेष राशि भी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि 4 दिसंबर, 2014 को स्टेनोग्राफर हेमेंद्र चौबीसा के साथ 3.50 लाख रुपए लूट की वारदात हुई थी। पुलिस इस मामले में अब तक करीब ढाई लाख रुपए बरामद कर चुकी है।