- Hindi News
- अंतरराष्ट्रीय इंफोमेटिक ओलिंपियाड मॉडर्न स्कूल ने जीते 15 पदक
अंतरराष्ट्रीय इंफोमेटिक ओलिंपियाड मॉडर्न स्कूल ने जीते 15 पदक
डूंगरपुर | कंप्यूटरलिटरेसी फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से आयोजित 11 वें अंतरराष्ट्रीय इंफोमेटिक ओलिंपियाड में मॉडर्न स्कूल के 15 विद्यार्थियों को पदक प्राप्त हुए। परीक्षा संयोजक सजीकुमार पिल्लई ने बताया कि नवंबर में हुई प्रतियोगिता में 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। पदक विजेता विद्यार्थियों का सम्मान संस्था के चेयरमेन पास्टर के वर्गीस, निदेशक संतोष वर्गीस, प्रधानाचार्या डॉ.प्रतिभा जेम्स प्रशासक गिरिश आर पंड्या के सानिध्य में किया जाएगा।