पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों से मारपीट करने और हत्या की धमकियां देने की शिकायत

बच्चों से मारपीट करने और हत्या की धमकियां देने की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। वरदाथाना क्षेत्र के हिराता बंदडा गांव के एक परिवार ने कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपकर कुछ लोगों द्वारा बच्चों से मारपीट करने और हत्या करने की धमकियां देने की शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। बंदडा निवासी हंतोक प|ी हरिप्रसाद, विमला प|ी प्रवीण, अर्चना प|ी जयंतीलाल और हुरज प|ी लक्ष्मण ने ज्ञापन में बताया है कि उनके बच्चे जोनू, ललित, संतोष, राजकुमार शिवशंकर राप्रावि बंदड़ा में पढ़ते हैं। धनपाल स्कूल में रसोइए का काम करता है। 6 फरवरी को गांव के ही धनपाल की प|ी संगीता भी स्कूल गई थी। इस दिन दोनों ने उनके बच्चों से गाली-गलौच की। जान से मारने की नियत से जलती हुई लकड़ी लेकर बच्चों के साथ मारपीट की। इससे डरे बच्चे चिल्लाते हुए घर भाग आए और घटना के बारे में बताया। परिवार के लोग भी स्कूल गए तो धनपाल, संगीता और भाणजी ने धमकियां दी। इस घटना के बाद से ही बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं और आरोपी बार-बार परेशान कर रहे हैं।