पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलंदर स्कूल से कंप्यूटर चोरी

गलंदर स्कूल से कंप्यूटर चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय गलंदर में रविवार रात को ताले टूटे और कंप्यूटर सेट चोरी हो गए है। घटना का पता सोमवार सुबह हुआ, जब स्कूल के बच्चें और स्टाफ पहुंचा। स्कूल के कम्प्युटर कक्ष का ताला टूटा हुआ था और कमरे से कम्प्युटर सेट चोरी हो गए थे। संस्था प्रधान ताराचंद लुहार ने बताया कि स्कूल से 10 सेट मॉनिटर, एक एलसीडी मॉनिटर और 2 सीपीयू चोरी हो गए है। सूचना पर रामसागड़ा थानाधिकारी प्रवीण व्यास मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। संस्था प्रधान की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।