पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू, 10 11 को प्रथम वर्ष बीए और 12 13 को द्वितीय वर्ष की परीक्षा

कॉलेजों में प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू, 10-11 को प्रथम वर्ष बीए और 12-13 को द्वितीय वर्ष की परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैक्षिक सुधार के लिए प्रभारी नियुक्त

डूंगरपुर|प्रारंभिक शिक्षामें गुणवत्ता को बढ़ाने और चल रहे सभी कार्यों की समीक्षा के लिए बीकानेर से आए शिक्षा विभाग के जिला प्रभारी नारायण प्रजापत ने बैठक ली।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक आभा मेहता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्णलाल जोशी, एडीपीसी करुणाशंकर जोशी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोवर्धनलाल यादव, राजेश कटारा, दिनेशचंद्र पंड्या, मणीलाल छगण, अनोपसिंह सिसोदिया मौजूद थे। बैठक के पहले चरण में प्रारंभिक शिक्षा की मौजूदा स्थिति और स्कूलों की भौतिक स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद एकीकरण समानीकरण के बाद ब्लॉक वार पदों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसी क्रम में नामांकन, ड्राॅपआउट के पांच वर्ष के आंकड़ों की जानकारी भी ली। प्रभारी नारायणलाल प्रजापत ने सर्वशिक्षा अभियान के सभी प्रोजेक्टों की एपीसी के माध्यम से बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक के दूसरे चरण में स्थापना और विधि के चल रहे पेडिंग केसों पर चर्चा की गई। बैठक के अंत में जिले की समीक्षात्मक रिपोर्ट तैयार की गई। इस रिपोर्ट को 16 फरवरी को बीकानेर में होने वाली बैठक में रखा जाएगा।

स्क्ूलों में शैक्षिक व्यवस्था में सुधार लाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते शिक्षा प्रभारी।