बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान
डूंगरपुर। जश्नेगौसे आजम के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन रविवार शाम को रजा गौसिया कमेटी की ओर से सीरत कमेटी के पास मिलाद हुई। सलातो सलाम के बाद मिलाद शरीफ हुई।
बिहार के मौलाना मोहम्मद हुसैन सिद्धीकी ने तकरीर पेश करते हुए कहा कि जिस समाज ने शिक्षा को महत्व दिया है वहीं समाज आगे बढ़ पाया है। मुस्लिम समाजबंधु शहरी वातावरण में रहने के बावजूद बच्चों को अच्छी तालीम नहीं दे रहे है। आज हम पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहे है जिससे समाज में विकार रहे है। उन्होंने तकरीर के माध्यम से नसीहत दी कि बच्चों को शिक्षा से जोड़े। उन्होंने कहा कि बोलचाल की भाषा में हैलो’ नहीं ‘सलाम’ का इस्तेमाल करो और सलाम का जवाब सलाम से दो। मिलाद मे मौलाना कारी अब्दुल कादिर साहब, नायब शहर काजी मौलाना इरफान साहब, मौलाना अकबर अकबरी साहब, मौलाना रिजवान साहब, हाफिज अब्दुल हलीम नूरी, मौलाना फीरोज आलम साहब, मौलाना निजामुद्दीन साहब, मौलाना मेहराज खान साहब, मोलाना उस्मान, मौलाना आफताब ने भी वतन परस्ति अमन पैगाम दिया।
डूंगरपुर. सीरत कमेटी के बाहर रविवार रात को आयोजित मिलाद को संबोधित करते मौलाना और मिलाद शरीफ के कार्यक्रम में मौजूद समाजबंधु।