- Hindi News
- एसएफआई ने की छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत, बैठक में किया मंथन
एसएफआई ने की छात्रवृत्ति नहीं मिलने की शिकायत, बैठक में किया मंथन
डूंगरपुर | एसबीपीकॉलेज के एसएफआई कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। कमेटी अध्यक्ष दिलीप मीणा ने प्राचार्य से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग दोहराई। महासचिव अनिल डामोर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र गुजर रहा है, लेकिन अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। बैठक में अनिल डामोर, जीतेश कोटेड, अनिता कटारा, अंजली खराड़ी, मनीषा डेंडोर, श्यामलाल रोत, गोपालकृष्ण मीणा, प्रियंका अहारी, चंद्रकांत पांडोर मौजूद थे।