- Hindi News
- उर्स के मौके पर 31 गरीब परिवारों को राशन वितरण आज
उर्स के मौके पर 31 गरीब परिवारों को राशन वितरण आज
डूंगरपुर | मस्तानबाबा के 21वें उर्स के अवसर पर एमएमबी ग्रुप की ओर से 31 गरीब परिवारों को एक माह का राशन वितरण किया जाएगा। एमएमबी ग्रुप के सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि मस्तान बाबा के उर्स की पूर्व संध्या पर 11 फरवरी को एके मोटर गैरेज जैन मंदिर के सामने पुराना बस स्टैंड परिसर में दोपहर 3 बजे राशन वितरण किया जाएगा। मकरानी ने बताया कि 12 फरवरी को अस्पताल में रक्तदान और तपस के बच्चों को फल वितरण किया जाएगा।