- Hindi News
- जिला प्रमुख माधवलाल वरहात आज सुबह 10 बजे करेंगे पदभार ग्रहण
जिला प्रमुख माधवलाल वरहात आज सुबह 10 बजे करेंगे पदभार ग्रहण
डूंगरपुर | नवनिर्वाचितजिला प्रमुख माधवलाल वरहात बुधवार को सुबह 10 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि जिला प्रमुख वरहात और भाजपा के सभी जिला परिषद सदस्य शुक्रवार सुबह 9 बजे पंडित दीनदयाल स्मृति भवन न्यास स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्रित होंगे। जहां से वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार और पदाधिकारियों के साथ जिला परिषद कार्यालय पहुंचेंगे। वरहात कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री अर्जुनलाल गर्ग से भी मुलाकात करेंगे। अध्यक्ष विधायक देवेंद्र कटारा होगे।