- Hindi News
- चेंबर 13 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड से आयुर्वेदिक काढ़ा अभियान शुरू करेगा
चेंबर 13 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड से आयुर्वेदिक काढ़ा अभियान शुरू करेगा
डूंगरपुर | चेम्बरऑफ कॉमर्स की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को अध्यक्ष केके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वाईन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए शहर में आयुर्वेद काढ़ा पिलाने का निर्णय लिया गया। जिसके लिए 13 फरवरी से 17 शुक्रवार को आयुर्वेद अस्पताल हाऊसिंग बोर्ड से काढ़ा पिलाया जाएगा। जिसमें काढे का खर्च चेम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से किया जाएगा। आयुर्वेद डाक्टर नवनीत पंडया के सहयोग से तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरसिंह सोंलकी और अध्यक्ष विधायक देवेंद्र कटारा होगे।