- Hindi News
- विधायकों का घेराव करेंगे विद्यार्थी मित्र
विधायकों का घेराव करेंगे विद्यार्थी मित्र
कलेक्टर की समझाइश पर बजरी परिवहनकर्ताओं की हड़ताल खत्म
डूंगरपुर।दीडूंगरपुर जिला ट्रक ऑपरेटर्स कोऑपरेटिव सोसायटी के सानिध्य में बजरी (रेती) परिवहनकर्ताओं द्वारा की जा रही हड़ताल शुक्रवार को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह की समझाइश पर खत्म कर दी गई।
हड़ताल से निर्माण कार्यों पर आमजनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए कलेक्टर सिंह ने शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट में सोसायटी के सदस्यों के साथ बैठक कर वार्ता की। कलेक्टर ने परिवहनकर्ताओं के पक्ष को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर कहा कि रायल्टी प्रक्रिया तय करने और लाइसेंस जारी करने संबंधित निर्णय राज्य स्तर पर होना है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की शिथिलता संभव नहीं है। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि बजरी परिवहन के संबंध में बजरी परिवहनकर्ताओं को सरकारी नियमों प्रावधानों की पालना करनी होगी। कलेक्टर ने प्रशासन की ओर से परिवहनकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा किसी भी परिवहनकर्ता को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। कलेक्टर की संवेदनशील पहल और दिए गए आश्वासन पर सोसायटी सदस्यों ने सहमति जताई और हड़ताल को खत्म करने की घोषणा की।