- Hindi News
- विशेष आरक्षण का श्रेय ले कांग्रेस : भाजपा
विशेष आरक्षण का श्रेय ले कांग्रेस : भाजपा
डूंगरपुर। भाजपाजिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार ने कांग्रेस नेताओं की ओर से युवाओं की नौरियों में विशेष आरक्षण का श्रेय तत्कालीन शासन को देने का पुरजोर विरोध किया है और कहा कि कांग्रेस सरकार हर स्तर पर विफल रही थी। वागड़ क्षेत्र में कांग्रेस राज में तो कोई सरकारी नौकरी दी गई और ही इसकी कोई पहल की गई थी। जबकि प्रदेश में भाजपा ने जनता से किया गया हर वादा निभाने का प्रयास किया है। भाजपा ने सत्ता में आते ही अपने घोषणा पत्र के अनुरूप जनजाति क्षेत्रों में सरकारी विभागों में अरसे से रिक्त पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त किया है। उदयपुर संभाग और सिरोही के टीएसपी एरिया में सरकार से 10 हजार 981 पदों पर भर्ती को हरी झंडी के बाद वित्त विभाग ने टीएडी को स्वीकृति देते हुए आदेश जारी किए गए हैं।