- Hindi News
- नगर के पांच स्थानों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट
नगर के पांच स्थानों पर लगेगी हाईमास्ट लाइट
सागवाड़ा। नगरक्षेत्र में आवश्यकता वाले पांच स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएगी। नपाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ने बताया कि डूंगरपुर मार्ग पर गलियाकोट मोड, मांडवी चौक, गामोठवाड़ा राउमावि के पास, महिपाल खेल मैदान के सामने अस्पताल के ढाले के पास विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय के पास शीघ्र ही हाई मास्क लाइट लगाई जाएगी।