पंचायत दिवस पर अधूरे रिकॉर्ड की शिकायत
डूंगरपुर| माड़ागांव में पंचायत दिवस पर शुक्रवार को रिकॉर्ड अधूरा मिलने की शिकायत ग्रामीणों ने सीईओ से की है। शिकायत में बताया है कि पंचायत दिवस पर गांव पहुंचे एक्सईएन, एईएन, जेईएन पीओ को रिकार्ड अपूर्ण मिलने से जांच नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने नरेगा कार्य उसके भुगतान का भौतिक सत्यापन कराने की भी मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में शिवराम, वालचंद सहित ग्रामीण शामिल थे।