शादी के बाद नकदी लेकर भागने की शिकायत
डूंगरपुर| दोवड़ाथाना क्षेत्र के इंदौड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी प|ी के खिलाफ नकदी लेकर भाग जाने की शिकायत की है। इंदौड़ा निवासी देवेंद्रनाथ जोगी ने बताया कि 6 साल पहले उसकी शादी तारा उर्फ तमन्ना जोगी के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने अहमदाबाद में भी साथ रही, लेकिन इसके बाद 8 हजार रुपए नकद लेकर भाग गई, जो अब तक वापस नहीं लौटी है।