पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेल्डिंग चिमटे से तोड़ा ताला खाने पीने का सामान चोरी

वेल्डिंग चिमटे से तोड़ा ताला खाने-पीने का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवाडेराक्षेत्र में अपने मूल गांव गए तेजसिंह के घर चोरों ने शुक्रवार रात को हाथ साफ किए। तेजसिंह नवाडेरा में तनुज शर्मा के घर किराए पर रहते है और पिछले तीन दिनों से वह अपने मूल गांव मंदसौर गए है।

चोरों ने वेल्डिंग में काम आने वाले चिमटे से ताला तोड़ा आैर चोरी की। मकान मालिक तनुज शर्मा ने बताया कि चोर रंगीन टीवी, कपड़े, बर्तन सहित खाने-पीने का सामान भी उठा ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी।

डूंगरपुर. नवाडेरा में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।