- Hindi News
- परीक्षा व्यवस्थाएं सुधारने काे ज्ञापन दिया
परीक्षा व्यवस्थाएं सुधारने काे ज्ञापन दिया
डूंगरपुर।स्टूडेंट्स फैडरेशनऑफ इंडिया की ओर से सुखाड़िया विवि के कुलपति के नाम एसबीपी गवर्मेंट कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
इसमें परीक्षा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग रखी। छात्रसंघ महासचिव अनिल बरंडा के नेतृत्व में प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि परीक्षा आवेदन बढ़ाए जाएं। इससे सभी को फार्म भरने का मौका मिले। इन दिनों ऑनलाइन आवेदन केंद्रों पर भीड़ लगी हुई है और एक दिन शेष रहते काफी स्टूडेंट्स को मौका दिया जा सके। बिना एनरोलमेंट नंबर वाले स्टूडेंट्स को भी मौका दिया जाए। बीए थर्ड इयर की सप्लीमेंट्री एग्जाम के रिजल्ट शीघ्र घोषित किए जाएं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की व्यवस्था कॉलेज में ही हो ताकि गरीब बच्चों का आर्थिक शोषण रोका जा सकें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगे नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुनीता रोत, अनिल, विपिन परमार, अमृतलाल सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।