- Hindi News
- इंस्पायर अवार्ड के लिए स्कूलों रजिस्ट्रेशन के निर्देश
इंस्पायर अवार्ड के लिए स्कूलों रजिस्ट्रेशन के निर्देश
डूंगरपुर। विज्ञानएवं प्रोद्योगिकी विभाग नई दिल्ली एवं निदेशालय बीकानेर के नियमानुसार राज्य की प्रत्येक सरकारी और निजी स्कूलों को इंस्पायर अवार्ड ई-मेनेजमेंट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक आभा मेहता ने बताया कि प्रत्येक निजी सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सूचना विभाग को भेजनी है। जिन स्कूलों ने गत वर्ष रजिस्ट्रेशन कर दिया है ऐसी स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करना है।