पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत हुई सफाई

स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत हुई सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। राज्यसरकार के निर्देशानुसार जिले में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत नगरपरिषद डूंगरपुर द्वारा मंगलवार को शहर के दो प्रमुख मार्गों पर व्यापक सफाई की गई। नगरपरिषद के सफाई निरीक्षक रामसिंह राजावत ने बताया कि सप्ताह के तहत उदयपुर मार्ग पर गांधी आश्रम से लेकर नवामहादेव रोड तक झाड़ियों की सफाई की गई। वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भवन परिसर से लेकर हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर भी झाड़ियों की सफाई की गई। उन्होंने बताया कि सप्ताह के तहत बुधवार को रैन बसेरा से तहसील चौराहे तक मलबा हटाया जाएगा। गुरुवार को तहसील चौराहे से लेकर नया बस स्टैंड इंडस्ट्रीज एरिया तक मुख्य सड़क नालियों की सफाई की जाएगी।