- Hindi News
- अधिक रेट लेने पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
अधिक रेट लेने पर आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
डूंगरपुर। अंग्रेजीशराब की निर्धारित कीमत से अधिक रेट लेने पर आबकारी विभाग ने दो दुकानों पर कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी विवेकानंद शर्मा ने बताया कि गांधी आश्रम और सिंटेक्स तिराहे पर स्थित अधिकृत अंग्रेजी शराब की दुकानों पर एक ग्राहक बनाकर भेजा गया। अंग्रेजी शराब की बोतल ली गई, जिस पर दोनों दुकानों पर तय रेट से अधिक 5 से 10 रुपए वसुले गए। इस पर सहायक आबकारी अधिकारी चंद्रभानसिंह और निरीक्षक पुनियाराम ने अधिक रेट वसूलने का मामला दर्ज कर लिया है।