अवैध खनन करते हुए जेसीबी और डंपर जब्त
डूंगरपुर। खननविभाग की टीम ने मंगलवार शाम को सिन्टेक्स ऐरिया में पहाड़ी को काटकर खनन करते हुए एक जेसीबी और डम्पर को जब्त किया। माईनिंग विभाग के फोरमेन महेश मीणा ने बताया कि विभाग को मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक पहाड़ी से मिट़्टी कटाई कर परिवहन का कार्य हो रहा है। इस पर एक डम्पर एक जेसीबी को जब्त कर थाने में रखा गया।