पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साधारण सभा बैठक में जिला प्रमुख ने दिखाए तेवर

साधारण सभा बैठक में जिला प्रमुख ने दिखाए तेवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति की साधारण सभा नोंक-झोंक भरी रही। पांच साल के कार्यकाल की यह अंतिम बैठक थी। बैठक के आरंभ में चाडोली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का चयन स्थाई कमेटी द्वारा किया गया था। इसके बावजूद बाल विकास विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाकर जिला परिषद में भेजने का हवाला देने की जानकारी पर जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत काफी गर्मा गए। साथ ही मसले को लेकर बताया कि जब स्थायी समिति ने कार्यकर्ता का चयन कर लिया है तो जिला परिषद को प्रस्ताव बनाकर भेजने में टाल-मटोल करने का जवाब उचित नहीं है।

इसके अलावा जिला प्रमुख ने सीमलवाड़ा सीडीपीओ मंजुला परमार को फटकार लगाते हुए पंचायती राज को कमजोर करने की कोशिश करने की बता कही। वहीं, जलदाय विभाग के एईएन बीएल पहाड़ ने बताया कि पिछले दो माह से अमरपुरा बांध पर कम वोल्टेज से पानी सप्लाई में परेशानी रही है। बिजली निगम एईएन बड़गी सुशील शर्मा ने बताया कि सीमलवाड़ा में 132 केवी जीएसएस नहीं बनेगा तब तक परेशानी आएगी। सदन के मार्फत सरकार पर दबाव बनाकर जल्द से जल्द जीएसएस निर्माण शुरू कराने की पहल करने की मांग रखी। विधायक सुशील कटारा ने बताया कि ऊर्जा मंत्री से बात की है, जल्द से जल्द बजट आबंटन कराने, अधूरे जीएसएस को पूरा कराने, फरवरी माह से राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना शुरू करने को लेकर सदन को अवगत कराया। लोक निर्माण विभाग पर सदस्य खासे रोष में नजर आये और बताया कि विभाग जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहा है।

धंबोला, बेड़सा में अधूरी पीएमजीएसवाय की सड़कों का काम अब तक पूरा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पंसस विनोद शाह, मुश्ताक अहमद पठान ने बताया कि डूंगरपुर-सरथुना मुख्य सड़क निर्माण में कस्बे के अलावा पीठ, करावाड़ा, पाडली में सीसी सड़क पर डामर कार्य नही करने पर शेष बजट में सीसी सड़कमय नाली निर्माण कराने की मांग रखी एवं ठेकेदार को अंतिम किश्त तब तक नही देने जब तक पुलियों पर सूचना बोर्ड, मोड़ पर सूचना बोर्ड नहीं लग जाता। मांडली चौराहे पर चबूतरा बनाने की मांग रखी। बीईओ दिनेशचंद्र पंड्या ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए एक हजार आवेदन तैयार करने एवं आठवी बोर्ड के शत-प्रतिशत आवेदन तैयार करने की जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार प्रवीण कुमार मीणा ने तहसील क्षेत्र में चार नये राजस्व गांव बनाने का प्रस्वाव सदन में रखा, जिसका अनुमोदन किया गया। विकास अधिकारी फतेहस