कोतवाली पुलिस ने एनिकट को साफ किया
डूंगरपुर। कोतवालीपुलिस ने शुक्रवार को एनिकट की सफाई की। सीआई हरेंद्रसिंह सोढ़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत एसपी अनिल कुमार जैन के मार्गदर्शन में श्रमदान का निर्णय लिया गया। मांडवा खापरड़ा पंचायत में बने एनिकट में श्रमदान कर मलबा निकाला गया।
एनिकट में पानी आने के रास्ते में पड़ने वाले अवरोधों को हटाया गया। साथ ही जंगली झाड़ियों की कटाई की गई। श्रमदान हैडकांस्टेबल पोपटलाल सहित कई पुलिसकर्मियों ने किया।