बाइक की टक्कर में महिला की मौत
बाइक की टक्कर में महिला की मौत
डूंगरपुर| वरदाथाना क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई। थानाधिकारी गोतमलाल चौबीसा ने बताया कि डोलवरियो का ओड़ा निवासी तुलसी
(50) प|ी भगवान रोत बेटे धनपाल के साथ आंतरी इलाज कराने बाइक पर गई थी। लौटते समय सामने से रही बाइक से हुई टक्कर में यह गंभीर घायल हो गई। इलाज के लिए उन्हें डूंगरपुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।