कॉलेज छात्रा फंदे से झूली
शहरकी ब्रह्मस्थली कॉलोनी में शुक्रवार दिन को एक कॉलेज छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार वह त्वचा रोग से परेशान थी। कोटा निवासी ओम कुमार पुत्र दिनेश शर्मा डूंगरपुर में फूड इंस्पेक्टर है। वे सुबह दफ्तर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब घर लौटे तो उनकी प|ी रसोई में भोजन बना रही थी। बेटी अंजली (23) उसके कमरे में ही थी। वह कोटा के जानकीदेवी बजाज कॉलेज में बीए सैकंड इयर की छात्रा थी और इन दिनों डूंगरपुर आई हुई थी।
उसे पिता ने बुलाया तो कोई आवाज नहीं आई। उसके कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर खिड़की से झांका तो वह साड़ी के फंदे से झूलती दिखाई दी।
शोर मचाने पर पड़ोसी जमा हो गए। कोतवाली से सब इंस्पेक्टर साकरचंद घटनास्थल पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर मोर्चरी पहुंचाया गया। पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बेटी को त्वचा रोग भी था, जिसे लेकर वह परेशान थी। पोस्टमार्टम कराकर शव पिता को सौंपकर जांच शुरू कर दी है। शव को माता पिता कोटा ले गए है।
डूंगरपुर। घटना के बाद ब्रह्मस्थली कॉलोनी में एकत्र लोग।