निशक्तजन बच्चों का स्कूल खोलने की मांग
डूंगरपुर। प्रभारीमंत्री अर्जुनलाल गर्ग के एक दिवसीय दौरे पर वरदा के देवीसिंह चौहान ने जिला मुख्यालय पर निशक्तजन स्कूल खोलने की मांग रखी। देवीसिंह चौहान ने बताया कि जिलेभर में 1600 बच्चें है। जो नेत्रहीन बालक, दृष्टिबाधित, अस्थि विकलांग, मानसिक विमदित, मूक बधिर विकलांग, सरेबल पाल्सी रोग ग्रस्त बच्चें है। उनके जिलेभर में पढ़ने की कोई सरकारी स्कूल नहीं है। उन्होंने जिला मुख्यालय पर स्कूल भवन बनाने की मांग रखी।