- Hindi News
- डूंगरपुर में 21 दिसंबर को लगेगा परिंदों का मेला
डूंगरपुर में 21 दिसंबर को लगेगा परिंदों का मेला
गेपसागर के पार्श्व में शिवपुरा स्थित बर्डफेयर आयोजन स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी।
डूंगरपुर प्रवासीपरिंदों की पसंदीदा सैरगाह में रूप में प्रसिद्ध डूंगरपुर में जिला प्रशासन द्वारा इस बार पुनः बर्डफेयर आयोजन की तैयारी प्रारंभ हो गई है। जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह की पहल पर 21 दिसंबर को गेपसागर झील पर परिंदों का मेला लगाया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को प्रशासनिक विभागीय अधिकारियों की बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
एडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद ईडीपी सभागार में रखी बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए विभागीय अधिकारियों, एनजीओ प्रतिनिधियों और पक्षीप्रेमियों से चर्चा की गई और दायित्व दिए गए। प्रशिक्षु आईएएस एसडीओ सिद्धार्थ सिहाग को बर्डफेयर के सफल आयोजन की कमान सौंपी गई। समितियों का गठन करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
एडीएम ने इस दौरान बर्डवॉचिंग साइट तक विद्यार्थियों को पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था, प्रतियोगिताएं कराने, बर्डवॉचिंग के लिए बायनाकुलर्स और स्पोटिंग स्कॉप उपलब्ध कराने और प्रदर्शनी के लिए टेंट इत्यादि की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए निर्देश प्रदान किए।
बैठक में एएसपी गणपति महावर ने विभागीय व्यवस्थाओं के संबंध में उचित सहयोग को आश्वस्त किया। एसडीआे सिद्धार्थ सिहाग ने नई गतिविधियां आयोजित करने सहित मौजूदा गतिविधियों को भी बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए सुझाव दिया। उन्होंने गेपसागर झील पर ही एक डार्करूम तैयार करते हुए विद्यार्थियों को पक्षियों से संबंधित वीडियो डॉक्यूमेंट्री दिखाने को कहा। बैठक में जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कमलेश शर्मा मानद् वन्यजीव प्रतिपालक पक्षी विशेषज्ञ वीरेन्द्रसिंह बेड़सा ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आवश्यकताओं और व्यवस्थाओं पर विचार रखे। समाजसेवी बदामीलाल वखारिया ने इससे शहरवासियों को जोड़ने और प्रकाश पंचाल ने इसके लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने का सुझाव दिया।
बर्डवॉचिंगसाइट का निरीक्षण
बैठकके पश्चात विभागीय प्रशासनिक अधिकारियों ने गेपसागर के पार्श्व में आयोजन स्थल का दौरा कर सफाई व्यवस्था और अन्य आयोजनों के मद्देनज़र की जाने वाली तैयारियों के संबंध में चर्चा की। विभागीय अधिकारियों के साथ ए