पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीटीवी कैमरे सुधारने को पुलिस और नगर परिषद के पास बजट नहीं

सीसीटीवी कैमरे सुधारने को पुलिस और नगर परिषद के पास बजट नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खराब होने के बाद ठीक कौन करवाए, इस पर कश्मकश की स्थिति बनी हुई है। दो साल पहले नगर परिषद की ओर से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की गारंटी मियाद खत्म हो गई है। इधर, कैमरे खराब हो गए हैं। पुलिस और नगर परिषद एक-दूसरे पर कैमरे ठीक करवाने के लिए खुद की जिम्मेदारी से मुकर रहे हैं। ऐसे में 8 लाख रुपए के कैमरे अनुपयोगी ही साबित हो रहे हैं।

शहर में सुरक्षा की दृष्टि से वर्ष 2012 में नगर परिषद ने 5 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इसमें से 4 कैमरे खराब हो चुके हैं। पिछले 2 महीने से इन्हें दुरुस्त करवाने के लिए हुई पहल कोई रंग नहीं ला पाई है। नगर परिषद कैमरे लगाने और फिर गारंटी अवधि तक रिपेयरिंग करवाने की बात कह रही है।अब बजट नहीं होने का हवाला देकर पुलिस पर ठीक करवाने की जिम्मेदारी डाल रही है। पुलिस नगर परिषद की ही संपत्ति बताकर उसे ठीक करवाने में बजट नहीं होना कहकर हाथ खींच रही है। ऐसे में दोनों ही विभागों की खींचतान में सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं हो पा रहे हैं।

संपत्ति परिषद की है तो जिम्मेदारी भी

हमने पुलिस को बता दिया

^तत्कालीन एसपी के कहने पर हमने सीसीटीवी कैमरे लगाने का बजट नगर परिषद से खर्च किया था। जिस पर भी करीब 8 लाख रुपए खर्च हुए थे। एक साल तक अजमेर की फर्म ने रखरखाव किया, लेकिन अब गारंटी खत्म हो गई है। कैमरे लगाते समय शर्त रखी थी कि लगाने के बाद ठीक करवाने की जिम्मेदारी पुलिस की है, अब पुलिस ही इसे ठीक करवाएं। हमने इस बारे में पुलिस को अवगत करवा दिया है।\\\'\\\' -सुशीलाभील, सभापति,नगर परिषद

एक कैमरा ही चालू

^शहर में सीसीटीवी कैमरे नगर परिषद ने लगाए हंै, इसलिए संपत्ति भी उसकी हुई। िजस कारण इन कैमरों को ठीक करवाने की जिम्मेदारी भी उनकी ही है। नगर परिषद ने ठीक करवाने से इंकार कर दिया है। एसपी साहब को अवगत करवाया गया है।\\\'\\\' -गजेंद्रसिंहराव, थानाधिकारी,कोतवाली

घटनाओं के बाद भी नहीं लिया सबक

शहरमें सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। दूसरी ओर नकबजनी और लूट की घटनाएं बढ़ रही है। पिछले दिनों कलेक्ट्री के आयोजना विभाग के स्टेनोग्राफर हेमेंद्र चौबीसा से 3.50 लाख रुपए की लूट की घटना दिनदहाड़े हुई। अब तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है। इसी तरह शहर में कई जगह दिनदहाड़े नकबजनी की वारदातें भी हुई है। पिछले दिनों में शहर में चोरी की 6 घटनाएं हो चुकी है। नए बस स्