जगदीश्वरी के प्रवचन आज से
डूंगरपुर। जगद्गुरुकृपालुजी महाराज की प्रचारिका जगदीश्वरी देवीजी के प्रवचन 10 से 21 दिसंबर तक होंगे। इसके लिए शहर के अशोक नगर स्थित ज्ञान सरोवर वाटिका में तैयारियां पूरी कर ली गई है। कथा रोजाना शाम 6 .30 से 8 .30 बजे तक होगी। इन बारह दिनों में देवीजी एक वेद मंत्र का व्याख्या करेगी। भौतिकवाद की आंधी में सुख-शांति के रास्ते से भटके जीवों को गृहस्थ में रहकर भी किस प्रकार भक्ति की जाए। कि हमारा मानव जीव सफल हो।