पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन नहीं मिले तो डायल करें 02964 231723

पेंशन नहीं मिले तो डायल करें 02964-231723

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। सामाजिकसुरक्षा योजना के तहत पेंशन नहीं मिलने और विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के प्रकरणों में राहत देने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह के निर्देशों पर डाक विभाग द्वारा अब हेल्पलाइन स्थापित करते हुए समस्या समाधान की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर सिंह ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत सभी पेंशन योजनाओं के भुगतान की समीक्षा के लिए सोमवार को आयोजित बैठक में विभाग को इस पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए था। कलेक्टर के निर्देशों पर डाक विभाग के अधीक्षक आरएलपटेल ने अवगत कराया कि पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिलने या भुगतान संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अब पोस्ट ऑफिस के हेल्पलाइन नंबर 02964-231723 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर्स को अपना पीपीओ नंबर और पूरा पता बताकर शिकायत दर्ज करानी होगी।

इस संबंध में कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि पेंशन भुगतान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पेंशन की अनियमितता के लिए जिम्मेदार कार्मिक पर कार्रवाई की जाएगी।