- Hindi News
- एसडीओ ने किया उपकेंद्र का आकस्मिक निरीक्षण
एसडीओ ने किया उपकेंद्र का आकस्मिक निरीक्षण
उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने मंगलवार को बिलड़ी के उपस्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और अनुपस्थित पाई गई एएनएम को 17 सीसीए का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। प्रकरणानुसार मंगलवार को सुबह गेपसागर पर बर्डफेयर आयोजन स्थल का दौरा करने के लिए निकले उपखंड अधिकारी सिहाग ने रास्ते में पड़ने वाले बिलड़ी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां कई अव्यवस्थाएं नजर आईं।
उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे एक कार्यकर्त्ता मौजूद थी। जबकि नियुक्त एएनएम मंजूला कोटेड अनुपस्थित थीं। मौजूद कार्यकर्त्ता ने एएनएम के फील्ड विजिट पर जाने की जानकारी दी और फील्ड के संबंध में कार्यकर्त्ता स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई।
इस संबंध में उन्होंने मौके से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजाराम मीणा से संपर्क किया और निर्देश दिए कि संबंधित एएनएम को 17 सीसीए का नोटिस जारी करें।