महिलाओं से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर। कोतवालीपुलिस ने महिलाओं से जेवरात की ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार महिलाओं से ठगी करने के मामले में आरोपी मांडवा निवासी अनिल पुत्र जीवा रोत को न्यायालय के प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागृह से गिरफ्तार किया गसा है। इसके बाद पुलिस आरोपी से और वारदातों की पूछताछ कर रही है।