बजरी माफिया पर जुर्माने की नकेल
डूंगरपुर| लगातारशिकायत के बाद खनिज विभाग की ओर से बजरी माफिया पर जुर्माने लगाकर नकेल कसने की तैयारियां शुरू हो गई है।खनिज विभाग के सहायक अभियंता धनेश्वर रोत ने बताया कि उड़नदस्ते में मंगलवार को बजरी से भरे तीन डंपर एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया। दो डंपर और एक ट्रैक्टर ट्रॉली के लिए विभाग ने एक लाख 37 हजार 600 रु. का जुर्माना वसूला गया। एक डंपर को जुर्माना अदा नहीं करने पर सीज कर सदर थाने में रखवाकर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इसी तरह परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ने मंगलवार को ओवरलोडिंग करने पर बजरी से भरे दो डंपर से 52 हजार रुपए की राजस्व वसूली की। खनि अभियंता धनेश्वर रोत ने बताया कि विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। इस बारे में आम जन भी उन्हें शिकायत भी कर सकते हैं। जिले में नाजायज काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।