पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविरों में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश

भामाशाह शिविरों में कानून व्यवस्था बनाएं रखने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| भामाशाहनामांकन शिविरों में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए हैं। जिला भामाशाह प्रबंधक एवं जिला कलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ग्राम पंचायतों शहरी क्षेत्रों में वार्डवार आयोजित होने वाले शिविरों में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा जिला भामाशाह प्रबंधक एवं जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर कहा है कि ग्राम पंचायतों शहरी क्षेत्रों में वार्डवार आयोजित हो रहे शिविरों में 10 से 15 मशीनें लगाई गई हैं। जिनमें बिजली की आवश्यकता है। उन्होंने उपखंड अधिकारी द्वारा जारी शिविर कार्यक्रम अनुसार शिविर स्थलों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने को कहा है।