रिश्वत के आरोपी डॉक्टर को जेल
डूंगरपुर| मेडिकलसर्टिफिकेट बनवाने के एवज में 700 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में आरोपी मेडिकल ज्युरिस्ट को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व डॉक्टर को उदयपुर एसीबी विशेष न्यायालय में पेश किया गया।
एसीबी डीएसपी कन्हैयालाल गुर्जर ने बताया कि मेडिकल ज्युरिस्ट डॉ. जयप्रकाश वाल्मिकी को 19 सितंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के बीकानेर में देशनोक स्थित आवास पर एसीबी की एक टीम छानबीन कर रही है। इस भवन को ब्यूरो टीम की ओर से सील कर दिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम की ओर से इस घर की तलाशी लिए जाने की भनक लगते ही बीकानेर में डॉक्टर के परिजन गायब हो गए। इस आवास की अब पुलिस टीम निगरानी कर रही है। वहीं उसके पास मिली एसबीबीजे यूनियन बैंक के खातों की भी जांच की जा रही है।