पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेपसागर: फास्ट फूड के ठेले लगे तो कपड़े के व्यापारियों ने प्रशासन से जताया विरोध

गेपसागर: फास्ट फूड के ठेले लगे तो कपड़े के व्यापारियों ने प्रशासन से जताया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| गेपसागरकी पाल पर ठेले लगाकर बैठकर व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारियों के बीच ठन गई है। एक पखवाड़ा पूर्व झील से हटाने के बाद भी फास्टफूड के ठेले बीती रात फिर से मौके पर जम गए।

मंगलवार सुबह फुटकर व्यापारी कलेक्ट्री पहुंचे और बाहरी लोगो को शह देते हुए पाल पर बैठाने का आरोप लगाया। गेपसागर की पाल पर पुराना बस स्टैंड के पास सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के चलते शिफ्ट किया गया था। झील में गंदगी फैलाने से प्रदूषण फैलाने और पाल की सुंदरता खराब होने के चलते प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह निर्णय लिया था। कुछ दिन बाद उन्हें बादल महल रोड पर बनाए गए स्पेस पर स्थाई रूप से शिफ्ट करने की योजना थी, इससे पहले ही बीती रात सभी मुख्य पाल पर काबिज हो गए। इसके विरोध में डाइट रोड पर बैठाए गए 35 में से 30 व्यापारी कलेक्ट्री पहुंच गए।बाहरी लोगोको पहुंचाया फायदा : उन्होंनेआरोप लगाया कि फास्ट फुड वाले बाहरी लोगो को नगर परिषद ने पाल पर काबिज करा दिया है।जबकि कपड़े का व्यापार करने वाले मौके से हटाए गए सभी पीडि़त स्थानीय है।इन दिनों उनके लिए रोजी रोटी का जुगाड़ तक नहीं होने से तंगी में है।उनका आरोप था कि वे यहां के निवासी और वोटर भी है उनकी समस्या को दिरकिनार करते हुए नगर परिषद ने बाहरी लोगो को संरक्षण दिया है।