पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग की बैठक

ग्रामीण विकास-पंचायती राज विभाग की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलेक्टर इंद्रजीतसिंह ने जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभागीय योजनाओं के क्रियांवयन से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट किया है कि महात्मा गांधी नरेगा और निर्मल भारत अभियान सहित अन्य विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में मॉनिटरिंग की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर सिंह मंगलवार को जिला परिषद ईडीपी सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर कलेक्टर सिंह ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारी फील्ड में जावें और कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए कमियों को सुधारें। कलेक्टर ने उदयपुर पैटर्न पर तालाबों के लिए छोटे-छोटे सीमेंट के नाले बनाने का कार्य नरेगा से संपादित कराने के लिए 3-4 तालाबों के चिह्नीकरण के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग भार्गव ने गत बैठक की पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बकाया उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यस्थल का भौतिक सत्यापन कर राशि समायोजन की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्टररोल लाईन विभागों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कार्यक्रम अधिकारी की है।