प्रतियोगिता सूचना भेजने के निर्देश
डूंगरपुर। राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश की अनुपालना में विधिक सेवा दिवस 2014 के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों में विधिक जागृति के क्रम में निबंध लेखन, वादविवाद एवं पोस्टर, पेंटिंग स्पर्धा कर सूचना भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने बताया कि समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयो में उक्त प्रतियोगिता आयोजित की जाकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्रो की सूची विद्यालय अपने उप नोडल पर तथा उप नोडल अपने नोडल अधिकारी को तथा नोडल अधिकारी संकलित सूचना सीधे ही 18 सितंबर को सायं 5 बजे तक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय डूंगरपुर में जमा करावें।