पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूंगरपुर बर्ड फेयर के लिए 15 से शुरू होगा वातावरण निर्माण

डूंगरपुर बर्ड फेयर के लिए 15 से शुरू होगा वातावरण निर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बर्डफेयर की तैयारी बैठक को संबोधित करते उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग।

डूंगरपुर. 21दिसंबर को आयोजित डूंगरपुर बर्ड फेयर 2014 से पूर्व वातावरण निर्माण के लिए 15 से 20 दिसंबर तक शहर के विद्यालयों में पक्षी विषयक कार्यक्रम और वार्ता होगी। उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने वातावरण निर्माण कार्यक्रम के तहत 5 सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के संस्थाप्रधानों को निर्देशित किया है।

यहरहेगा कार्यक्रम

कार्यक्रमके तहत 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे सुरपुर मॉडल आवासीय स्कूल में टीएडी अधिकारी करतारसिंह, 16 को दोपहर 1 बजे देवेंद्र बालिका उमा स्कूल में सहायक वन संरक्षक धनपतसिंह, 18 को 12.30 बजे श्री किशनलाल गर्ग उमावि में तहसीलदार डायालाल पाटीदार, 19 को सुबह 10 बजे मॉडर्न स्कूल में एसडीओ सिद्धार्थ सिहाग तथा 20 को सुबह 11 बजे गुरुकुल स्कूल में जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका के आतिथ्य में वार्ता होगी।

संस्थाप्रधानोंकी बैठक ली

उपखंडअधिकारी सिहाग ने स्कूलों के संस्थाप्रधानों का आह्वान किया है कि वे पर्यावरण के प्रति विद्यार्थियों में रूचि बढ़ाने को लेकर बर्डवॉचिंग के लिए प्रेरित करें। 21 दिसंबर को बर्डफेयर में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाने के इंतजाम करें। इसमें विद्यार्थियों को बर्डवॉचिंग साइट तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बच्चों को अनुशासित तरीके से ले जाने और बर्डवॉचिंग के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के निर्देश दिए। डीईओ माध्यमिक कांतिलाल डामोर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए विद्यालय की सहभागिता बढ़ाने को कहा। विद्यार्थियों को बर्डवॉचिंग साइट पर भिजवाने और प्रभारी शिक्षकों को नियुक्त करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य अशोक भट्ट ने स्वागत किया।।