- Hindi News
- सरकार का एक साल पूरा होने पर कल होंगे कई आयोजन
सरकार का एक साल पूरा होने पर कल होंगे कई आयोजन
डूंगरपुर. राज्यसरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रभारी और विधि, विधिक कार्य एवं विधि परामर्शी मंत्री अर्जुनलाल गर्ग विकासोन्मुखी, उपलब्धिपरक प्रदर्शनी का उदघाटनकर ’डूंगरपुर जिला दर्शन पुस्तिका’ का विमोचन करेंगे। एडीएम अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री गर्ग दोपहर में करेंगे। उदघाटन के बाद मंत्री गर्ग सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा सरकार की एक वर्षीय उपलब्धियों पर प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे।