स्कूलों का पंजीकरण जरूरी
इंस्पायरअॅवार्ड ई-मैनेजमेंट के तहत जिले के सरकारी और प्राइवेट माध्यमिक प्रारंभिक सेटअप के ऐसे सभी स्कूलों का रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है, जिसमें कक्षा 6 से 10 तक की कक्षाएं संचालित की जाती है।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने बताया कि जिले में समस्त संस्थाप्रधान माध्यमिक, प्रारंभिक के सभी उमावि, मावि, प्रारंभिक के सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूल, जहां कक्षा 6 से 8 और 9 10 संचालित हों, का रजिस्ट्रेशन तीन दिनों में करवाकर ऑनलाइन आवेदन एप्लीकेशन की माध्यमिक की प्रति माध्यमिक सेटअप के माध्यमिक कार्यालय और प्रारंभिक सेटअप के जिशिअ प्रारंभिक कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करानी है।
उन्होंने बताया कि माध्यमिक सेटअप के कुछ विद्यालयों की ओर से पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा दिया गया है तो कक्षा 6 से 10 तक के पूर्व में दिए निर्देशानुसार चयनित कक्षावार एक-एक छात्र का डेटा वेबसाइट पर स्कूल आॅथोरिटी में ऑनलाइन आवेदन करना है। यदि किसी स्कूल को सत्र 2012-13 , 2013-14 में दो बार इंस्पायर अवार्ड मिल चुका है तो स्कूल को सिर्फ रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।